बीएड कोर्स इन हिंदी   

         

 बीएड कोर्स अध्यापक अध्यापिका बनने के लिए प्रथम सोपान है। 



बीएड का फुल फॉर्म

"बैचुलर इन एजुकेशन"  


स्नातक कोर्स करने के बाद यदि आप टीचर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बीएड करना अनिवार्य है। जिसके उपरांत ही आप शिक्षा दे सकते हैं और टीचर बन सकते हैं। 



बीएड के लिए अनिवार्य योग्यताएं 

बीएड करने के लिए आपको बी .ए ,बी .कॉम ,बीएससी इत्यादि  में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। साथ ही स्नातक में आपको 50% अंक से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 


बीएड प्रवेश परीक्षा हेतु आपको सर्वप्रथम प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरना आवश्यक है। B.Ed का प्रवेश फॉर्म आमतौर पर प्रत्येक वर्ष अप्रैल में भरा जाता है। जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। 



बीएड काउंसलिंग

प्रवेश परीक्षा के बाद परिणाम घोषित होने पर उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन काउंसलिंग द्वारा कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है इसमें लगभग 3 काउंसलिंग होती है।



बीएड प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्र

                                    

  1. भाषा ( हिंदी/ अंग्रेजी) 

हिंदी भाषा-  . संधि/ समास

         . उपसर्ग और प्रत्यय

         . रस /छंद /अलंकार

         . मुहावरे और लोकोक्तियां /कहावतें

. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

. गद्यांश

. रिक्त स्थान की पूर्ति

. पर्यायवाची /विपरीतार्थक शब्द( विलोम शब्द)               

English language-


.Reading comprehension

. Fill in the blanks

. Error correction

. Antonyms / synonyms

. Idioms & phrases

. Spelling error

. One word substitution

     

  1. सामान्य ज्ञान और रिजनिंग


सामान्य ज्ञान-


. इतिहास

. भूगोल

. राजनीति शास्त्र

. सामान्य विज्ञान

. करंट अफेयर

. पंचवर्षीय योजनाएं

. अन्य

रीजनिंग-

       . समरूपता

       . आकृतियां/ मौखिक वर्गीकरण

       . कोडिंग और डिकोडिंग

       . रक्त संबंध

       . संख्या पद्धति

       . वेन डायग्राम/ पासा 

       . पहेली

       .  ल.स.प. और म.स.प.

       . तार्किक प्रश्न

       . गैर मौखिक श्रृंखला

       . अंकगणित समस्या( समय और दूरी, लाभ और हानि, समय और कार्य, आयु आदि) 

       .सरलीकरण 

  1. टीचिंग एप्टीट्यूट

  2. वैकल्पिक प्रश्न पत्र ( कला वर्ग /विज्ञान वर्ग) 

वैकल्पिक प्रश्न पत्र में कला वर्ग के छात्र छात्राओं को सामाजिक विज्ञान (इतिहास ,भूगोल ,राजनीति शास्त्र  और अर्थशास्त्र) से संबंधित प्रश्नों को हल करना होता है तथा विज्ञान वर्ग ( गणित ,भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान  और जीव विज्ञान )के छात्रों को गणित और विज्ञान के प्रश्नों को हल करना होता है। तथा कॉमर्स और कृषि के छात्र छात्राओं को अपने विषय से संबंधित वैकल्पिक प्रश्न पत्र को हल करना होगा। 


प्रत्येक विषय के 50 अंक होते हैं तथा इसमें माइनस मार्किंग नहीं की जाती है। संपूर्ण प्रश्नपत्र 200 अंक का होता है। 



यह परीक्षा दो पाली में पूर्ण होती है। प्रथम पाली में भाषा, सामान्य ज्ञान और  टीचिंग एप्टीट्यूड का प्रश्न पत्र हल करना होता है। जिसकी अवधि 2 घंटे की होती है।


द्वितीय पाली में वैकल्पिक प्रश्न पत्र हल करना होता है । जिसमें अपने विषय अनुसार छात्र छात्राओं को प्रश्न हल करने होते हैं। जिसके लिए समय अवधि 1 घंटे की होती है। 




           बीएड कॉलेज के प्रकार


  1. सरकारी

  2. प्राइवेट


प्राइवेट कॉलेज में स्टेट कोटा तथा मैनेजमेंट कोटा होता है । 



बीएड कोर्स कितने वर्ष का होता है


B.Ed का कोर्स 2 वर्ष का होता है ।जिसमें 4 सेमेस्टर होते हैं। 


प्रत्येक सेमेस्टर के विषय की संपूर्ण जानकारी

बीएड प्रथम सेमेस्टर के लिए विषय-

  1. शिक्षा का दर्शन और समाजशास्त्र

  2. बाल्यावस्था एवं विकास

  3. शिक्षण के नियम तथा पद्धतियां

  4. अधिगमकर्ता का मनोविज्ञान


बीएड द्वितीय सेमेस्टर विषय-


  1. हिंदी शिक्षा शास्त्र/इंग्लिश शिक्षा शास्त्र/ संस्कृत शिक्षा शास्त्र

द्वितीय सेमेस्टर में प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी एक भाषा का चयन करना होता है। जिसमें  वह हिंदी शिक्षा शास्त्र,अंग्रेजी शिक्षा शास्त्र तथा संस्कृत शिक्षा शास्त्र मे से एक विषय ले सकता है


 2. सामाजिक विज्ञान शिक्षा शास्त्र / विज्ञान शिक्षा शास्त्र


छात्र /छात्राओं को अपनी स्नातक के विषय के अनुसार विषय का चयन करना होता है। कला वर्ग के छात्रों को सामाजिक विज्ञान शिक्षा शास्त्र तथा विज्ञान वर्ग के छात्रों को विज्ञान शिक्षा शास्त्र का चयन करना होता है। 


3. विद्यालय संगठन एवं प्रबंधन


4. शिक्षा प्रौद्योगिकी और आईसीटी


बीएड  द्वितीय सेमेस्टर के विषय-


1. पर्यावरण अध्ययन

2. लिंग विद्यालय एवं समाज

3. प्रोजेक्ट कार्य

     . सामाजिक विज्ञान लेसन प्लान/ विज्ञान लेसन प्लान ( अपने विषय अनुसार लेसन प्लान का चयन करके 20 लेसन प्लान बनाए जाते हैं  किसी भी कक्षा की सामाजिक विज्ञान अथवा  विज्ञान की किताब द्वारा बनाए जा सकते हैं) 


. हिंदी लेसन प्लान /इंग्लिश लेसन प्लान ( अपने विषय अनुशासन का चयन करके 20 लेशन प्लान बनाए जाते हैं यह किसी भी कक्षा की भाषा की किताब द्वारा बनाए जा सकते हैं) 


. विद्यालय अवलोकन ( कॉलेज द्वारा भेजे गए विद्यालय का अवलोकन करना) 


. इंटर्नशिप फाइल ( यह फाइल कॉलेज  द्वारा भेजे गए विद्यालय से जानकारी एकत्र करके बनाई जाती है।) 


. केस स्टडी (किसी बालक या बालिका का चयन कर के विषय में संपूर्ण जानकारी ज्ञात करना तथा उसकी कमियों को पहचानना तथा पिछले वर्षों की अंक तालिका ध्यान करना) 


.माइक्रो टीचिंग


. साइकोलॉजि टेस्ट


. कम्युनिटी वर्क (यह कार्य कॉलेज मैं छात्र  छात्राओं का ) ग्रुप बनाकर करवाया जाता है। 


बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विषय-


1. समकालीन भारतीय समाज में    शिक्षा

2. विद्यालय पाठ्यक्रम का विकास

3. मूल्यांकन और सीखना

4. पाठ्यक्रम में भाषा



बीएड कोर्स की फीस


  1. सरकारी - 10,000 से 15,000 / वर्ष लगभग

  2. प्राइवेट  

स्टेट कोटा- 42,000 / वर्ष लगभग

मैनेजमेंट कोटा- 52,000/ वर्ष लगभग




बीएड प्रवेश के समय महत्वपूर्ण दस्तावेज 

  1. 8 पासपोर्ट आकार की रंगीन तस्वीरें

  2. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की कॉपी

  3. स्नातक के सभी सेमेस्टर की अंक तालिका की प्रतिलिपियां

  4. छात्र / छात्राओं का पता और आधार कार्ड

  5. चरित्र प्रमाण पत्र

  6. माइग्रेशन सर्टिफिकेट

  7. प्रवेश परीक्षा की अंक तालिका की प्रतिलिपि


बीएड करने के लाभ


. बीएड करने के बाद आप शिक्षक बनने  के योग्य हो जाते हैं। 

. वर्तमान में प्राइवेट विद्यालयों में भी बीएड  की योग्यता प्राप्त अध्यापक और अध्यापिकाओं  को ही लिया जा रहा है

. B.Ed की योग्यता प्राप्त होने के बाद ही आप CTET या किसी अन्य राज्य के TET परीक्षा दे  सकते हैं । वर्ष 2010 से बीएड के बाद सीटेट या राज्य टेट  उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 

. समय- समय पर केंद्र तथा राज्य द्वारा शिक्षक भर्ती करवाई जाती है यदि आप भी बीएड के बाद  सीटेट या अन्य राज्य स्तर का टेट पास करते हैं तो आप शिक्षक भर्ती परीक्षा देने योग्य हो जाते हैं।